
आचार्य लोकेश कनाडा में विश्व धर्म संसद को संबोधित करने के लिए रवानाविश्व धर्म संसद मे पहली बार होगी जैन धर्म के पर्युषण महापर्व पर चर्चा
नई दिल्ली : अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक प्रख्यात जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि 1 से 7 नवंबर तक टोरंटो कनाडा मे आयोजित विश्व धर्म संसद को संबोधित करने के लिए आज सुबह नई दिल्ली के इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुये| संसद में इस वर्ष 80 देशों से लगभग 10000 प्रतिनिधि भाग लेंगे | उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद ने 1893 मे इसी विश्व धर्म संसद को शिकागो मे संबोधित कर विश्व का ध्यान भारत की आध्यात्मिक धरोहर पर आकर्षित किया था | आचार्य लोकेश ने इससे पूर्व 2015 मे साल्ट लेक सिटी अमेरिका मे आयोजित विश्व धर्म संसद के उदघाटन समारोह को संबोधित किया था |
आचार्य लोकेश विश्व की ज्वलंत समस्याओं पर तीन विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे जिसमे पहला विषय ‘ग्लोबल वार्मिंग व प्राकृतिक संसाधनों का हनन’, दूसरा विषय ‘शांति और प्यार: युद्ध, हिंसा और नफरत विहीन विश्व’, और तीसरा विषय ‘मानवता संरक्षण एवं पर्युषन पर्व ‘| आचार्य लोकेश विश्व धर्म संसद में प्रथम बार जैन धर्म के महत्वपूर्ण पर्व पर्युषण पर चर्चा करेंगे और बताएँगे पर्युषण पर्व किस प्रकार मानवता का उद्धार कर सकता है | भारत के लिए यह गौरव का विषय है कि आचार्य लोकेश इन विषयों को संबोधित कर भारतीय संस्कृति व जैन धर्म का गौरव बढ़ाएँगे |
विश्व धर्म संसद एक ऐसा मंच है जिसपर विश्व के कोने कोने से प्रख्यात नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित अति विशिष्ट विद्वान, धर्म गुरु,समाज सेवी, शिक्षाविद, पर्यावरणविद, चिंतक, दार्शनिक आदि भाग लेते है और विश्व को एक बेहतर बनाने पर चर्चा करते है | संसद में विद्वानों, परिवारों और बच्चों के लिए सभी के लिए सांस्कृतिक अनुभवों के व्याख्यानों का आयोजन किया गया है | प्रतिभागी ऐसे व्यक्ति है जो राज्यों, विश्वविद्यालयों या धार्मिक संगठनों जैसे सामाजिक संस्थानों या किसी विशेष समुदाय का प्रतिनिधित्व करते है | संसद प्रस्तुतियों में नोबेल पुरस्कार विजेताओं, विश्व विख्यात धर्म गुरु, शांति कर्मी, प्रख्यात लेखक, विद्वानों, राजनेता, आध्यात्मिक दिग्गज, छात्र, विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त मनोरंजन, विचार नेता, राज्य अभिनेता आदि शामिल हैं |
आचार्य लोकेश कनाडा प्रवास के दौरान टोरंटो की जैन सोसायटी में ‘वैज्ञानिक जैन धर्म की प्रासंगिकता’ विषय को संबोधित करेंगे |दीपावली के अवसर पर राजस्थान एसोसिएशन उत्तरी अमेरिका द्वारा आयोजित दिवाली के कार्यक्रम के दौरान एकत्रित विशाल जनसमूह को भी आचार्या लोकेश संबोधित करेंगे |