दिल्ली में 32वीं जूनियर नेश्नल नेटबॉल चेंपिअनशिप का शानदार आगाज़।

0
700

पंजाब की टीम ने उड़ीसा की टीम को 33-7 के अन्तर से पराजित किया।

चेंपिअनशिप की शुरुआत करने पहुंचे श्रीश्री1008 महामण्डलेश्वर परम् पूज्य कैलाशानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली लोकसभा सांसद मनोज तिवारी और भारतीय नेटबॉल संघ के अध्यक्ष वागीष पाठक।

दिल्ली,गौरव गर्ग,12,11,2019,
32 वीं जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मैत्री कॉलेज में हुआ। जिसकी रस्म भारतीय नेटबॉल संघ के संरक्षक श्रीश्री1008 महामण्डलेश्वर परम् पूज्य कैलाशानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने नेटबॉल चेंपिअनशिप के आयोजकों व खिलाडिय़ों को आर्शीवाद देने से की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं दिल्ली लोकसभा सांसद  मनोज तिवारी राष्ट्रीय नेटबॉल खेल स्पर्धा के मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय नेटबाल संघ के अध्यक्ष  वागीष पाठक, नेटबॉल स्र्पोट्स प्रोमोशन एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चेंपिअनशिप ऑर्गेनाइजिंग सैक्रेटरी  सुमन देसवाल कौशिक, दिल्ली भाजपा विधायक  कपिल मिश्रा, भारतीय नेटबॉल संघ के महासचिव  हरिओम कोशिक, सहसचिब करन अवतार कपिल की उपस्थिति में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

वीरवार की सुबह शुरु हुई तीन दिवसीय 32वीं जूनिअर नेश्नल नेटबॉल चेंपिअनशिप 2019 -20 की जानकारी नेटबाल स्पोटस प्रोमोशन स्टेशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष शर्मा जी ने दी। उन्होंने बताया कि चेंपिअनशिप की शुरुआत में (बालक वर्ग) तेलंगाना एवं कर्नाटका के बीच मैच खेला गया, जिसमें कर्नाटका ने तेलंगाना को 29/17  से हरा दिया। दूसरा मैच पंजाब एवं उड़ीसा के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब ने उड़ीसा को 33/7 से चित कर दिया। जीसरा मैच गुजरात एवं असम के बीच खेला गया, जिसमें गुजरात ने असम को 20/19 से हराया। जबकि (बालिका वर्ग) में कर्नाटका व आंध्र प्रदेश के बीच मैच हुआ। जिसमें कर्नाटका ने आंध्र प्रदेश को 14/3 से हरा दिया। गौरतलब हो कि नेटबॉल फैड्रेशन आफ इंडिया (एनएफआई) के नेतृत्व में शुरु हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय नेटबॉल स्पर्धा में देशभर के विभिन्न राज्यों से 25 बाल खिलाडिय़ों तथा 28 बालिकाओं की टीमें पहुंच चुकी हैं।

LEAVE A REPLY