फंड को लेकर दिल्ली के तीनों महापौर का मुख्यमंत्री आवास पर धरना चौथे दिन भी जारी रहा  हम हार नहीं मानेंगे मुख्यमंत्री से मिलकर ही रहेंगे. अनामिका

0
548

फंड को लेकर दिल्ली के तीनों महापौर का मुख्यमंत्री आवास पर धरना चौथे दिन भी जारी रहा 

हम हार नहीं मानेंगे मुख्यमंत्री से मिलकर ही रहेंगे. अनामिका

 दिल्ली नगर निगमों के बकाया 13 हजार करोड रुपये की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली के तीनों महापौरए दक्षिणी निगम की महापौर  अनामिका उतरी निगम के महापौर  जय प्रकाश पूर्वी निगम के महापौर  निर्मल जैन का धरना चौथे  दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर तीनों नगर निगमों के स्थायी समिति अध्यक्ष नेता सदनए भाजपा के सांसदए विधायकए पार्षद लगातार अपने हक़ के लिए लड़ाई लड़ रहे है।
दक्षिणी निगम की महापौर अनामिका ने बताया कि इस धरने  में हमें नगर निगमों के कर्मचारियों का भी समर्थन मिल रहा है। हम अपने कर्मचारियों को वेतन दिलाने के लिए ही  यह लड़ाई लड़ रहे हैं।जब तक हमें हमारा बकाया फंड नहीं मिलता तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि आज चौथे दिन भी मुख्यमंत्री का इंतजार कर  रहे हैं परंतु अभी तक उन्होंनें मिलने का समय नही दिया। उन्होंने कहा कि महापौरों के साथ भाजपा के सभी नेता एवं निगम पार्षद नागरिकों और कर्मचारियों के हक के लिए यह लड़ाई लड़ रहे है और जब तक हमारी सुनवाई नहीं होती तब तक यह धरना जारी रहेगा।
 स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री गहलोत ने बताया कि हम शांतिपूर्वक तरीक़े से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।हम मुख्यमंत्री से यह निवेदन करना चाहते हैं कि वे एक बार अपने आवास से बाहर आकर हमारी माँगो को सुनेंएहमारी तकलीफों को समझें और हमारा बकाया फंड जल्द से जल्द जारी करे।
सदन के नेता नरेंद्र चावला ने बताया कि  निगम के नेता  मुख्यमंत्री आवास पर अपने निजी हित की माँग करने के लिए नहीं आए हैं।हम दिल्ली की जनता और निगम कर्मचारियों के हक़ के लिए अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री बेहद संवेदनहीन हो चुके हैं हम चार दिनों से खुले आसमान के नीचे उनसे गुहार लगा रहे हैं परंतु उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है।हम दिल्ली के मुख्यमंत्री से यह आग्रह करते है कि वे अपनी औछी राजनीति को त्याग कर जनहित में हमसे मिलने बाहर आए।

LEAVE A REPLY