रामलीला मैदान में संतों ने सरकार से अयोध्या राम मंदिर बनाने के लिए मांग कीराम मंदिर का निर्माण हमारा अधिकार और सरकार का दायित्व – भय्याजी जोशी
भारत सरकार और न्यायालय करोड़ो लोगों की मांग पर ध्यान दें – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान मे दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में अयोध्या राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण हेतु आयोजित विराट धर्म सभा में देश के विशिष्ठ संत महात्माओं, प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और लाखों राम भक्तों ने अयोध्या मे राम मंदिर निर्माण के लिए एक स्वर में केंद्र सरकार से कानून बनाने की मांग की | इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भय्याजी जोशी, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जगतगुरु रामानंदचार्य, स्वामी हंसदेवाचार्य अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक प्रख्यात जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि , विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे , महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द साध्वी ऋतंबरा, विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार , स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती , महामंडलेश्वर नवल किशोर दास , स्वामी अनुभूतानन्द जी, महंत नारायण गिरि जी, संत समिति के महासचिव, जितेंद्रानन्द स्वामी , महामंडलेश्वर स्वामी शाश्वतानन्द , विवेकानंद , स्वामी दीपांकर नामधारी गुरु दिलीप सिंह जी जैसी दिग्गजों ने सभा को संबोधित किया | भय्याजी जोशी ने कहा कि हम राम मंदिर कि भीख नहीं मांग रहे, यह हमारा अधिकार है, भारत के करोड़ों लोगो की मांग है साथ ही संसद और सरकार का दायित्व भी है |न्याय व्यवस्था और न्यायालय की प्रतिष्ठा बनी रहनी चाहिए तथा न्याय व्यवस्था और राज सत्ता दोनों को अपने पूरे सामर्थ्य का उपयोग करते हुये जन भावना का सम्मान करना चाहिए |मंदिर वही बनाएँगे यह सत्तारूढ़ दल का संकल्प भी है |
जैन आचार्य लोकेश मुनि ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन करते हुये कहा कि जब सर्वोच्च न्यायालय अर्ध रात्री को फैसला दे सकता है, समलैंगिकों की मांग सुन सकता है,सरकार मुस्लिम महिलाओं के लिए कानून ला सकती है दो देश के करोड़ो लोगों की मांग राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण के विषय को प्राथमिकस्ता के आधार पर क्यों नहीं सुन सकती और कानून ला सकती | आचार्य लोकेश के साथ सभी संतों ने एक स्वर में जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण की मांग की और उपस्थित जनसमूह ने तलिया बजाकार इसका समर्थन किया