फीट स्वस्थ भारत अभियानखबर P S Khurana
मथुरा सांसद हेमा मालिनी द्वारा टैंक चौराहा से लेकर राजीव भवन तक पोषण रैली का आयोजन किया गया इस रैली में मुख्य रूप से मथुरा की सांसद हेमा मालिनी मौजूद रही वहीं इस रैली में मुख्य विकास अधिकारी रामनिवास भी उपस्थित रहे इस रैली को सफल बनाने के लिए सैकड़ों की तादात में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं द्वारा भाग लिया गया सैकड़ों की तादाद में पहुंची महिलाओं ने इस रैली की शोभा को बढ़ाते हुए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए हाथों में पट्टी लिए इस रैली का शुभारंभ किया इस रैली का मुख्य उद्देश्य है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार महिलाओं के प्रति काफी गंभीर नजर आ रही है जहां उन्होंने योजना अंतर्गत पोषण रैली का आयोजन करते हुए महिलाओं को जागरूक करने का काम किया है इस संबंध में जानकारी देते हुए माननीय सांसद हेमा मालिनी बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए यह रैली का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से महिलाओं के अंदर पाई जाने वाली बीमारियों से बचने के लिए व उनके खान पीन के बारे में ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अमूमन देखा जाता है कि महिलाओं द्वारा अपने स्वास्थ्य का धयन न रखने के कारण महिलाओं को को कमजोरी का सामना करना पड़ता है और यह तकलीफ ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ती है क्योंकि गर्भावस्था में महिलाएं अपने खान पान का ख्याल नही रखती है जिसके चलते डिलीवरी के दौरान महिलाओं को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है और इसके चलते महिलाओं की जान भी चली जाती है इसी को धयन में रखते हुए महिलाओं को जागरूक करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया है
![]()
|
|