राजस्थान की सबसे बड़ी खबर

0
17

राजस्थान की सबसे बड़ी खबर

*आप भी देखना साथियों गहलोत सरकार के ये भ्रष्ट पुलिस अधिकारी किसी निर्दोष को कैसे पोक्सो के फर्जी केस में फसाते है फिर उस उसको व उसके भाई को कैसे मरवा देते है

*मनोज व शिव राजपुरोहित हत्याकांड में सर्वसमाज का सांकेतिक धरना रहा सफल

बीकानेर के बहुचर्चित मनोज व शिव राजपुरोहित “ऑनर किलींग” प्रकरण में राजपुरोहित समाज व सर्व समाज ने एस.पी. व जिला कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन*

*इस दर्दनाक प्रकरण से सर्व समाज में जबरदस्त रोष, राजपुरोहित सहित सर्वसमाज के प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्टर व एसपी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन, कर दी है न्याय की माँग।*

*नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई व भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत भी खुलकर आये पीड़ित परिवार के साथ,कहा इस परिवार पर अन्याय नही होने देंगे, हम हर समय इस पीड़ित परिवार व सर्व समाज के साथ।

सर्व समाज ने दिया सांकेतिक धरना जिसमे करणी सेना, ब्रह्मास्त्र सेवा दल,भगवा स्वयं सेवक संघ,आम आदमी पार्टी के भी कई पदाधिकारी रहे मौजूद कहा हम पीड़ित परिवार के साथ है।

मामला यह है की इस पूरी कहानी में कई पुलिस अधिकारी भी है दोषी और शामिल, इनके खिलाफ अब हो सकता है मुक़दमा दर्ज व शुरू हो सकती विभागिय जाँच।

तत्कालीन देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह, जाँच अधिकारी रणजीत सिंह, एएसआई व भवानी सिंह इन्दा (आरपीएस व तत्कालीन जाँच अधिकारी) व तत्कालीन एसपी इन पुलिस अधिकारियो लग रहे है गंभीर आरोप।

*बीकानेर/वीरेन्द्र राजपुरोहित*

बीकानेर का बहुचर्चित (ऑनर किलिंग) सम्मान हत्या के इस बड़े मामले ने अब तूल पकड़ लिया है इस हत्याकांड से राजपुरोहित समेत सर्व समाज में है जबरदस्त रोष, पीड़ित परिवार व राजपुरोहित न्याय संघर्ष समिति, राजपुरोहित व सर्व समाज ने इस पुरे मामले को बडा बताते हुए न्याय के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन और बताया की
आपको बता रहे है राजस्थान के बहुचर्चित व हृदय विदारक । लोमहर्षक बीकानेर का मनोज व शिव राजपुरोहित ओनर किलींग सम्मान हत्या का मामला प्रकरण सं. 296 / 2023 पीएस गंगाशहर मामले में नये तथ्य आने पर यह प्रथम दृष्टया बहुत बड़ी क्रिमिनल कॉन्सपीरेसी है।

*यह था पूरा मामला*

मामले की शुरूआत ऐसे होती है कि बीकानेर के सुजासर निवासी मनोज राजपुरोहित की उसकी खेत पड़ौसी एक लड़की, नाम एफ.आई.आर. मे है उससे आपसी रंजामंदी से प्रेम प्रसंग होता है और प्रेम प्रंसग के दौरान ही एक दिन मृतक मनोज को यह प्रेमिका लड़की कहती है कि मनोज वर्ष 2015 मे मेरे एक रिश्तेदार ने जबरदस्ती बलात्कार कर दिया था जिससे मेरे पेट मे बहुत दर्द रहने लगा है मेरी मदद व ईलाज कराओं फिर मनोज मदद करता है और दोनों में घनिष्ठ प्रेम संबंध बन जाते है और एक दिन यह दोनो बालिग अपने अपने घर से निकलकर आपसी रजामंदी से शादी कर लेते है इसके बाद शुरू होती है इस सम्पूर्ण मामले मे क्रिमिनल कॉन्सपीरेसी इस प्रकार है।

*आरोप – यह थी आपराधिक संरचना “ऑनर किलिंग”*

पीड़ित परिवार ने बताया की मनोज व उसके प्रेमिका घर से जाने के बाद लड़की के परिवार वाले इसे सम्मान व प्रतिष्ठा का सवाल बना लेते है जिसके कारण सभी ऑनर किलींग के मामले होते हैं जो कि ऐसे मामले संविधान द्वारा दी गयी शादी की आजादी व प्राण व देहिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने आजादी को भी को भी धत्ता बताते है इस मामले में भी लड़की के परिवारवालो ने अपने परिचित बंजरग सियाग पुत्र ईशरराम जो पलाना का निवासी है एवं इस लड़की के परिवार का बहुत नजदीकी है। इसने लड़की के परिवारवालो के साथ मिलकर इस पुरे मामले की कर दी थी आपराधिक संरचना और इसने लड़की के परिवार वालो से मोटा पैसा लेकर तत्कालिन देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह फिर इसी थाने के एएसआई रणजीत सिंह को कुछ पैसे देकर लड़की के परिवारवालो की तरफ से एक फर्जी झुठा आपराधिक मामला मुकदमा संख्या 71 / 2022 पुलिस थाना देशनोक मे षडयंत्र के तहत दर्ज करवाते हैं। फिर इस मामले मे अविधिक कार्यवाही करते हुऐ। जांच अधिकारी रणजीत सिंह एवं कानि हेमसिंह को साथ लेकर यह बंजरग सियाग अपनी फॉर्चूनर गाड़ी में बैठाकर अपने साथ मनोज व उस लड़की को सुरत से पकड़कर लाने के लिए जाता है वहा पहुँचने पर लड़का लड़की दोनो को यह इस फॉर्चुनर मे डालकर देशनोक लेकर आते है और यहा लाकर लड़के मनोज को थाने मे बंद कर दिया जाता है और लड़की जो चिखचिख कर कह रही थी कि मैं मेरी मनमर्जी से गयी हूँ इसने मेरे साथ कोई गलत काम नही किया शादी भी आपसी रजामंदी से करना बताया लेकिन पुलिस के यह नराधमी अधिकारी देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह, जांच अधिकारी रणजीत सिंह एवं कानि हेमसिंह व बंजरग सियाग एक नही सुनते है और उसकी इच्छा के विरूद्ध गाड़ी में जबरदस्ती धकेलकर उसे परिवारवालो के साथ जबरन घर भेज दिया और मनोज को अवैध रूप से डाराने धमकाने के लिए व इस लड़की से दुर होने के लिए दस दिनों तक अवैध रूप से उसके मौलिक अधिकारो की हत्या करते हुऐ पुलिस थाने में बैठाये रखा फिर दस दिन तक लगातार बिना किसी गिरफ्तारी के टॉचर किया। फिर लड़की के परिवार वालो व बंजरग सियाग ने पुलिस को और पैसे देकर एक और पुलिस अधिकारी भवानी सिंह इंदा (आरपीएस) तत्कालिन वृताधिकारी नोखा को भी मोटे पैसो में मैनेज करके इस मामले की जांच करवाई और मनोज को एक फर्जी पोक्सो के गंभीर अपराध मे षडयंत्र पूर्वक फंसा दिया और जेल भेज दिया। बाद में इस प्रकरण संख्या 71 / 2022 पुलिस थाना देशनोक इस प्रकरण में जब पीड़ित लड़की जो मनोज की पत्नी थी न्यायालय मे जो बयान दिये वहा सभी बयान आरोपी मनोज राजपुरोहित के पक्ष मे दिये थे और श्रीमान न्यायालय को 164 के बयानों में यह बताया कि व अपनी मर्जी से मनोज के साथ गयी थी और अपनी मनमर्जी से ही सुरत गुजरात मे शादी की मनोज ने मेरे साथ कोई गलत काम नही किया मनोज मेरा पति है। अब मै मेरे पति के साथ जाना चाहती हूँ व रहना चाहती हूँ। इन बयानों के बाद मृतक मनोज को झुठे मामले में जमानत मिली और वह बड़ी मुशकिल से जेल से बाहर आया और अपनी न्याय की कानूनी लड़ाई न्यायालय मे लड़ रहा था मनोज की जमानत के बाद उसके गांव सुजासर मे वहा आस पास में खबर फैला दी कि मनोज और शिव व उसके पुरे परिवार को मार देगें। जिससे मनोज का भाई शिव काफी डर गया और दिनांक 15.07.2022 को तत्कालिन पुलिस अधीक्षक महोदय बीकानेर को व्यक्तिगत उपस्थित होकर एक परिवाद देता है और बताता है कि मेरे परिवार को जान माल का खतरा हैं और सुरक्षा की मांग की लेकिन बीकानेर के तत्कालिन पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी नोखा एसएचओ देशनोक, एसआई रणजीत सिंह सब एक दुसरे से मिले हुऐ थे। शिव व मनोज के परिवार को कोई सुरक्षा नही दी अधिकारीयो का इतने बड़े मामले मे भी परिवार को कोई सुरक्षा नही देना इस पूरे प्रकरण में बराबर शामिल होने की और इंगीत करता हैं। उसके बाद शिव व मनोज को कई बार बंजरग सियाग व परिवारजन व अन्य लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से डराते धमकाते है। लेकिन वो नहीं डरते है और न्यायालय मे अपनी कानूनी लड़ाई लड़ रहे होते हैं। इसी दौरान दिनांक 05.09.2023 को सुरजासर निवासी मनोज राजपुरोहित अपने भाई व भांजे के साथ हॉस्पीटल की और भांजे का ईलाज करवाने के लिए जा रहे थे इसी दिन करीब 4:30 बजे ईलाज के लिए जा रहे इन तीनो लोगो पर लड़की के परिवार वालो ने बंजरग सियाग व पुलिस अधिकारीयो से बात कर पूरा मामला मैनेज कर मनोज व शिव व उनके भांजे अंकुश पर जान से मारने की नियत से बोलेरो कैम्पर चढ़ा दी जिसमे थी जिसमे शिव व मनोज राजपुरोहित की दर्दनाक मौत हो जाती है मनोज के एक भांजे को बुरी तरह घायल कर दिया।

*एक पूरा परिवार ही उजाड़ दिया*

अब इस घर में एक विधवा शिव की पत्नी है व एक विधवा व विकलांग शिव की माता है इनका पुरा परिवार खतम हो गया है, अब इस परिवार मे कमाने वाला कोई नहीं रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री महोदय स्वयं आप इस परिवार को आपके हिसाब से सभी मामलो को देखकर एक सम्मानजनक मुआवजा व एक सम्मानजनक सरकारी नौकरी दिये जाने के तुरन्त आदेश फरमायें। यह कि राजपुरोहित समाज हमेशा से शांतिप्रिय कानून विधान संविधान पसंद समाज रहा है और इस जघन्य अपराध ऑनर किलींग से राजपुरोहित समाज व अन्य समाजो मे जबरदस्त रोष है।यह कि इस हृदय विदारक दोनो प्रकरणों की घटना से राजपुरोहित व सर्वसमाज में जबरदस्त रोष है आज राजपुरोहित व सर्वसमाज बीकानेर के कचहरी परिसर में बहुत बड़ा सांकेतीक धरना दे रहा है इसलिए यह पीडित परिवार की सारी मांगे तुरन्त मांग ली जाये। अन्यथा इसी बीकानेर में पहले बहुत बडा आंदोलन होगा जो अनिश्चत काल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है, जिसमें तमाम जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों की रहेगी।आप श्रीमान मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि इस मामले को तुरन्त संज्ञान लेकर आज ही राजपुरोहित समाज व सर्व समाज को मृतक के परिवार की उपरोक्त सभी मांगो को मान लेने पर पीड़ित परिवार को आज ही लिखित में आश्वासन देवें। इस पुरे मामले को लेकर राजपुरोहित न्याय सघर्ष समिति के नेतृत्व में राजपुरोहित समाज व सर्व समाज ने हजारो की संख्या की इक्कठा होकर कलेक्ट्रेट के सामाने एक दिन का सांकेतिक धरना दिया

*यह लोग रहे सांकेतिक धरने में मौजूद*👇👇👇👇

ओम सिंह चम्पाखेड़ी,सुरेश नोरवा,भूरसिंह लंगेरा,नरपत सिंह ढंढोरा,भंवर सिंह सुजासर बाबु सिंह रासीसर, गिरधारी सिंह तोलियासर, हरिकिशन जोरावपुरा राम सिंह हियादेसर, विजेन्द्र सिंह राजपुत, जितेन्द्र सिंह कानासर परिवादी, कैलाश सिंह बापेऊ, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, ताराचंद सारस्वत भाजपा नेता शिव सिंह कोटड़ी भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत भाजपा नेता,जेठू सिंह तोलियासर,हरिकिशन जोरावपुरा, राम सिंह हियादेसर, विजेन्द्र सिंह राजपुत,प्रेम सिंह चावन्डा,जितेन्द्र सिंह कानासर परिवादी कैलाश सिंह बापेऊ, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, ताराचंद सारस्वत भाजपा नेता शिव सिंह कोटड़ी भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत भाजपा नेता, जेठू सिंह
देसलसर, मनोहर सिंह घोड़ीवारा प्रदेश अध्यक्ष करणी सेना, पुनित ढ़ाल आम आदमी पार्टी नेता, आसिफ खान लाडंनु, दिलीप सिंह खाराबेरा, बंशराज सिंह देसलसर, उपेन्द्र सिंह देसलसर, विजय सिंह भोजास हिन्दूवादी नेता भोम सिंह राजपुरोहित खीचन, शीशुपाल सिंह खाजूवाला, डॉ. दिलीप सिंह धीरदेसर, गोपाल जोशी, भगवान सिंह हाडला, इन्द्र सिंह, किशन सिंह, सुरेन्द्र सिंह सुजासर श्रवण सिंह किशनासर व अन्य हजारो लोग शामिल हुऐ व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार के हित मे मांगे रखकर सांकेतीक धरना समाप्त किया व सभी ने यह तय किया कि बहुत जल्द इस सरकार ने ज्ञापन में मांगी गयी मांगो को एवं समस्त आरोपीगणों को गिरफ्तार नही किया तो एक बार फिर सबसे बड़ा आन्दोलन होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्थान सरकार व पुलिस प्रशासन की होगी।
निवेदक
पीड़ित परिवार, राजपुरोहित न्याय सघर्ष समिति, समस्त राजपुरोहित व सर्व समाज।

*पीड़ित परिवार व सर्व समाज व राजपुरोहित न्याय संघर्ष समिति की मुख्य मांगे ये है*-

-1.प्रकरण संख्या 71/2022 पुलिस थाना देशनोक एवं प्रकरण संख्या 296/2023 पुलिस थाना गंगाशहर इन दोनों मामलो को शामिल किया जावे।

2.इस पुरे लोमहर्षक मामले के वरिष्ठ आईपीएस दिनेश एम इन ( एड़ीजी क्राइम )के सुपरविजन में स्टेट जाँच एजेंसी सीआईडी (सी बी ) में लगे हुए किसी ईमानदार आईपीएस स्तर के अधिकारी से इस पुरे मामले की तुरंत जाँच हो।

3. पीड़ित परिवार ने कुछ नाम भी बताये उनको डिटेन कर सबसे सख्त पूछताछ हो सभी सबूतों के आधार पर गवाहों व मुलजिमान के बयान दर्ज हो और इस पुरे मामले में इस लड़की से भी इस मामले जाँच हो उसके भी विडियोग्राफी बयान व हस्तलिखत बयान रिकॉर्ड पर लिए जावे।और जो भी प्रथम दृष्टया मूलजिम हो उनको गिरफ्तार कर जाँच जाँच हो ।

4. एक पूरा परिवार खत्म हो गया है अब इस पीड़ित परिवार को दूसरे समाजो की तरह एक सम्मान जनक मुआवजा व सरकारी नौकरी भी दी जावे।

5. पीड़ित परिवार की एक और माँग है इस पुरे मामले का जल्द से जल्द पट्टापेक्ष करें बीकानेर एसपी एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की सच्चाई व हकीकत जनता को बताई जावे।

LEAVE A REPLY