रामनिवास गोयल को मिली 6 महीने की सजा पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कसा तंज आम आदमी पार्टी के दागदार नेताओं को केजरीवाल का खुला संरक्षण प्राप्त है-मनोज तिवारी

0
1289

आम आदमी पार्टी नेताओं के आपराधिक चहरे जनता के सामने आने लगे हैं-मनोज तिवारी

आम आदमी पार्टी के दर्जनों विधायकों, मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं-मनोज तिवारी

आम आदमी पार्टी नेताओं की करतूतों के लिये दिल्ली की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी-मनोज तिवारी

ई दिल्ली, 18 अक्टूबर। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को आखिर 4 साल बाद उनके कृत्य कि सजा आज कोर्ट ने दे ही दी। रामनिवास गोयल व उनके बेटे सुमित गोयल समेत 5 लोगों को दिल्ली के रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने 6-6 माह की सजा सुनाई है। इसी के साथ ही एक-एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है और कानूनी प्रक्रिया पूरी हो रही है, आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों और विधायकों का असल रूप सामने आने लगा है।
 तिवारी ने कहा कि दरअसल, 2015 में विधानसभा चुनाव के समय आज के विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थे, तब विवेकहीनता और हताशा के चलते अपने बेटे सुमित गोयल और चार अन्य लोगों के साथ 6 फरवरी, 2015 की रात को भाजपा कार्यकर्ता मनीष घई के घर में जबरन घुसकर उन पर जानलेवा हमला किया था।  तिवारी ने कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुये कहा कि रामनिवास गोयल और चार अन्य को इस मामले में दोषी करार दिया। कोर्ट ने रामनिवास गोयल, सुमित गोयल, हितेश खन्ना, अतुल गुप्ता और बलबीर सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 448 और सह-आरोपी सुमित गोयल को धारा 323 के तहत भी दोषी पाया गया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कि सरकार में अपराधिक प्रवृत्ति के दर्जनों नेता ऐसे हैं जिन पर अदालत में मामले चल रहे हैं। रामनिवास गोयल विधानसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर हैं और आज उन्हें सजा होने के बाद भी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं, स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी के दागदार नेताओं को केजरीवाल का खुला संरक्षण प्राप्त है, इसीलिये सजा होने के बाद नेताओं पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि साफ सुधरी राजनीति की दुहाई देने वाले केजरीवाल आम आदमी पार्टी नेताओं के कटघरे में खड़े होने के बाद भी आज खामोश क्यों हैं। उन्हें दिल्ली की जनता को बताना पड़ेगा कि आम आदमी पार्टी में दागदार नेताओं की फौज क्यों खड़ी कर रखी है, क्या इन नेताओं के भरोसे दिल्ली को सुरक्षित दिल्ली बनाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY