राजधानी सदेश 17 सितंबर 2023, हैदराबाद सोनिया गांधी,
राहुल गांधी , और उपस्थित नेतागण
• Extended CWC की बैठक में शामिल सभी CWC सदस्यों, PCC अध्यक्षों, CLP और विधानमंडल दल के नेतागण और AICC पदाधिकारियों का स्वागत है। • आज ऐतिहासिक दिन है। 1948 में आज ही के दिन हैदराबाद आजाद हुआ। कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी। नेहरूजी और सरदार पटेल साहेब ने हैदराबाद को मुक्त कराया।
• हैदराबाद की इस बैठक के संदेश का देश इंतजार कर रहा है। आज का हमारा Agenda राज्यों के विधान सभा चुनाव और 2024 का लोक सभा चुनाव की तैयारी है।
• भविष्य की चुनौतियों से हम लोग अवगत हैं। ये चुनौतियाँ असल में भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियां हैं। देश को संविधान को बचाने की चुनौती है। SC/ST/BC महिलाओं, ग़रीबों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाने की चुनौती है।
• कांग्रेस के अपने 138 सालों के गौरवशाली इतिहास में एक से एक बड़ी चुनौतियों पर विजय हासिल की।
• अगले 2- 3 महीनों में 5 राज्यों के चुनाव तय हैं। लोक सभा चुनाव महज़ 6 महीने दूर हैं।
• जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, हमें ये भी ध्यान रखना होगा।
• छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी राज्य सरकारों ने सामाजिक न्याय का नया मॉडल बनाया है। इसके बारे में हमें पूरे देश को बताना है।
• कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले 2 महीनों में हमने 20 राज्यों के पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के साथ विस्तार से बैठक कर वहां की रणनीति बनायी।
• इन बैठकों में राहुल जी भी शामिल हुए। हम लोगों ने सभी की बातें ध्यान से सुनी और जरूरी निर्देश भी दिये।
• पिछले दिनों हम लोग चुनावी राज्यों में कई रैलियों में भी गए। प्रियंका जी भी जन सभा कर रही हैं। हर जगह कांग्रेस के पक्ष में अच्छा वातावरण है।
• परंतु मैं यहाँ बैठे सभी PCC अध्यक्षों से पूछना चाहता हूँ कि क्या आपकी मंडल, BCC/ DCC कमेटियां तैयार है? जिन प्रदेशों में कमेटियां बन गई हैं, क्या हम वहाँ पर नियमित कार्यक्रम कर रहे हैं? क्या संभावित उम्मीदवारों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है ?
• हमें वोटर के साथ लगातार संपर्क में रहना है। उनके सवालों का जवाब देना है। विरोधियों द्वारा फैलायी जा रही झूठी बातों की हमे तुरंत काट करनी है। मुद्दों और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी है।
• हमे अपनी ताक़त दिखानी होगी। इस तानाशाह सरकार को हटाकर भारत के लोकतंत्र को बचाना होगा।
• देश बदलाव चाहता है, ये संकेत हमारे सामने है। हाल के चुनावों में कर्नाटक और उसके पहले हिमाचल प्रदेश में हम विजयी रहे, ये इस बात का प्रमाण हैं।
• ये आराम से बैठने का समय नहीं है। दिन-रात मेहनत करनी होगी।
• हम सभी के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते है, पर हमें हमेशा discipline में ही रहना चाहिए।
• ये ध्यान रखें कि हम ego या अपनी वाहवाही के लिए ऐसा कुछ न करें कि पार्टी का नुक़सान हो जाये।
• discipline के बग़ैर कोई leader नहीं बनता। हम ख़ुद discipline में रहेंगे तभी लोग हमारा अनुकरण करेंगे, हमारी बात मानेंगे।
• हैदराबाद में ही 1953 में कांग्रेस महाधिवेशन में पंडित जवाहर लाल नेहरूजी ने कहा था-
“हमें सदा सारे देश की बात सोचना है और हर काम इस बड़े मकसद के लिए करना है।…पर हम एक पार्टी के सदस्य हैं और हममें वह अनुशासन की भावना होनी चाहिए जो किसी भी पार्टी के लिए जरूरी है।”
• कर्नाटक में हम एकजुट रहे, जिसका नतीजा सबने देखा।
• जहां हमारी राज्य सरकारें हैं, उनके अच्छे कामों को प्रचारित करना है। हमें ये भी बताना है कि केंद्र सरकार कैसे हमारी सरकारों की प्रगति में रोड़े डालती है।
• जहां हम विपक्ष में हैं, वहां सत्तादल की ख़ामियाँ और जन विरोधी नीतियों को हमें expose करना है।
• मोदी सरकार जनता के मूल-भूत मुद्दों से भटकाने के लिए, नए-नए मसले लाकर distract और divert करने की राजनीति करती है।
• पिछले दिनों INDIA गठबंधन की मुंबई बैठक के दौरान मोदी सरकार ने ‘One Nation One Election’ पर कमेटी बना दी। सारी परंपराओं को तोड़ कर अपने एजेंडा के लिए पूर्व राष्ट्रपति को भी शामिल कर लिया।
• बेतुके फ़ैसले लेने में मोदी सरकार का कोई जवाब नहीं।
• संविधान और लोकतंत्र की बुनियाद कांग्रेस ने रखी है। इसलिए इनकी रक्षा का जिम्मा भी कांग्रेस पर ही है। इसके लिए आखिरी सांस तक लड़ना होगा।
• 2024 में महात्मा गांधीजी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी है। 2023 कांग्रेस सेवादल की शताब्दी है।
• 2024 में BJP को सत्ता से बेदख़ल करना महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
• इसलिए तमाम बुनियादी मुद्दों को हमें लगातार उठाना है।
• हैदराबाद से हम यही संकल्प लेकर जाएँगे कि आनेवाली विधानसभा चुनावों में हम सारे राज्य और 2024 लोक सभा जीत कर जनता को उनकी परेशानियों से निजात दिलाएँगे।